भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर कहा, "हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया है। अब वीवीपैट आई है तो 7 सेकंड के लिए दिखाए जाते हैं। मूल बात यह है कि जिस मशीन में चिप लगी है उसके हैक होने की संभावना होती है" ...
करणपुर सीट पर मतदान पांच जनवरी को तथा मतगणना आठ जनवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी और इसकी आखिरी तारीख 19 दिसंबर है। नामांकन पत्रों की छंटनी 20 दिसंबर को की जाएगी और 22 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ...
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने दावा किया कि कुछ विधायकों ने उनसे मुलाकात करके बताया कि उनके अपने गांव में उन्हें महज 50 वोट मिले हैं। नाथ ने कहा कि भला यह कैसे संभव हो सकता है? ...
मध्य प्रदेश में बीजेपी को मिली बंपर जीत के पीछे सिर्फ लाडली बहना का असर नहीं है बल्कि पुरुषों के साथ युवा वोटर ने भी बढ़-चढ़कर भाजपा को वोट दिया है। सिर्फ शहरी इलाकों में नहीं बल्कि गांव में भी बीजेपी के पक्ष में बढ़ चढ़कर वोटिंग हुई है। ...