भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
Bilkis Bano case News: न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भूइयां की पीठ ने दोषियों को दो सप्ताह के अंदर जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया। ...
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ तृणमूल नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है। ...
Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। ...
कर्नाटक भाजपा के फायरब्रांड नेता केएस ईश्वरप्पा ने मुसलमानों से कथित तौर पर काशी और मथुरा में ध्वस्त मंदिर की भूमि पर बनी मस्जिदों को खाली करने के लिए कहा है। ...
कर्नाटक सरकार के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि अयोध्या में बाबरी का ताला राजीव गांधी ने खोला था, ये भाजपा वाले केवल झूठ बोलने में माहिर हैं। ...
राहुल गांधी की मिजोरम से मुंबई तक की करीब 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च को खत्म होगी। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के महागठबंधन ‘इंडिया’ के भीतर तेजी से वैचारिक गांठ उभर रही है। ...
गंगटोक: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए विधायक दोरजी शेरिंग लेप्चा को रविवार को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। एक बयान में इसकी जानकरी दी गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि ...