भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी' की रिपोर्ट करार दिया है। ...
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधता पर दिये विवादित बयान पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये बेहद शर्मानक है और इस विवाद पर कांग्रेस देश से माफी मांगे। ...
Ratlam-Jhabua seat: लोकसभा क्षेत्र में अलीराजपुर, जोबट, झाबुआ, थांदला, पेटलावद, रतलाम ग्रामीण, रतलाम शहर, सैलाना सहित 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। ...
Navneet Rana On Owaisi Brothers: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता नवनीत राणा हैदराबाद में प्रचार के लिए पहुंची थी। यहां उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से उनका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ...
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मोदी ने तेलंगाना आकर कहा कि हैदराबाद की सीट ओवैसी को लीज पर दे दी गई है। लेकिन वो समझ लें कि हैदराबाद के लोग मवेशी नहीं हैं। ...
तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि अफ्रीकी या चीनी जैसा दिखने में कुछ भी गलत नहीं है। ...
पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का एहसास हो गया है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे उनकी सोच के मुताबिक नहीं होंगे, इस कारण वो लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ...