बांग्लादेश क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा किया जाता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच नवंबर 2000 में भारत के खिलाफ खेला था और टेस्ट मैच खेलने वाली दसवीं टीम बनी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश का पहला आधिकारिक प्रवेश 1979 आईसीसी ट्रॉफी में इंग्लैंड में हुआ। 31 मार्च 1986 को, बांग्लादेश ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। बांग्लादेश की टीम ने साल 1999 में पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, लेकिन अब तक टीम एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 290 रन का स्कोर बनाए। ...
Zimbabwe vs Bangladesh: सिकंदर रजा और इनोसेंट काया के शतकों की मदद से जिंबाब्वे ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। ...
शाकिब अल हसन विवादों में घिर गए हैं। पूरा मामला एक सट्टेबाजी कंपनी के समर्थन में की गई उनकी हाल की सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। शाकिब ने इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने का फैसला किया है। ...
Asia Cup T20: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और शारजाह में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक टी20 प्रारुप में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा ट्विटर पर की। ...
Zimbabwe vs Bangladesh T20: जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। ...