महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ। चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। महाराष्ट्र में कुल 288 और हरियाणा में 90 सीटें हैं। दोनों राज्यों में भाजपा सत्ता में है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुसार पार्टी सत्ता में वापसी कर सकती है।