अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने दिन में करीब दो बजे नामांकन पत्र दाखिल किया।’’ नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिसोदिया ने एक रैली निकाली जिसमें सैकड़ों आप समर्थकों ने हिस्सा लिया। ...
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आर्मी डे के दिन ट्वीट में लिखा, ''भारतीय सेना के हर जवान और अधिकारी के साहस और दृढ़ संकल्प को मेरा सलाम। देश आपकी सेवा के लिए सदा आपका आभारी है।'' ...
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार को द्वारका सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री की जगह टिकट दिया है। ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बदरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक एन डी शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर उम्मीदवारों को टिकट बेचने का आरोप लगाया। ...
आप ने हाल में पार्टी में शामिल हुए पांच बार के विधायक रहे शोएब इकबाल को आसिम अहमद खान की जगह मटिया महल से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के साथ ही भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे हैं। उन पांच सीट ...
आम आदमी पार्टी नेता आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे भी आठ फरवरी को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन तीनों ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। ...
दो बार के विधायक राम सिंह नेताजी को आप में शामिल किये जाने के एक दिन बाद शर्मा ने इस्तीफा दिया है। नेताजी को आप में शामिल किये जाने को लेकर शर्मा विरोध स्वरूप सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर धरने पर बैठ गये थे। ...
AAP Released First Candidate List: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन ...