अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, लक्ष्मण आचार्य और सांसद महेश शर्मा में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है । ...
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर त्रिपाठी ने कहा कि बैठक के दौरान ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। राज्यपाल ने लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पहली बार मुलाकात की। ...
भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की हत्याओं में शामिल दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए जिला उपसंभाग में विरोध रैलियां निकालीं। पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया ह ...
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को गत रविवार को परामर्श जारी कर राज्य में चुनाव के बाद से जारी हिंसा पर ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की थी और उससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा था। ...
बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप मुकुल रॉय ने टीएमसी नेताओं पर लगाया है। मुकुल रॉय ने कहा है कि टीएमसी नेताओं द्वारा बशीरहाट के संदेशखली में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हमारे कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ...
पश्चिम बंगाल भाजपा के सूत्रों ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित लोगों द्वारा उनके 5 कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और 18 अन्य लापता हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के 3 कार्यकर्ता संदेशखली ...
परामर्श में कहा गया है, ‘‘पिछले कुछ सप्ताहों में जारी हिंसा राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने और जनता में विश्वास कायम करने में राज्य के कानून प्रवर्तन तंत्र की नाकामी लगती है।’ ...