अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
अमित शाह ने पूर्णिया की 'जन भावना महासभा' में लालू-नीतीश के मेल को 'जंगल राज' की शुरूआत बताया। जिस पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि बिहार में अमित शाह बेकार की बात करेंगे। ...
अमित शाह ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता परिवर्तन करके मोदी को नहीं बिहार की जनता का जनादेश के साथ धोखा किया है। ...
अमित शाह ने बिहार के पूर्णिया में लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव नीतीश कुमार के कंधे पर सवार होकर बिहार को एक बार फिर जंगल राज में बदलना चाहते हैं। ...
बिहारः पूर्णिया के राजावाड़ी स्थित पीएफआई के कार्यालय में रात दो बजे से ही छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी को लेकर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। ...