अमरिंदर सिंह (जन्म: 11 मार्च 1942) - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला के राजघराने से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता यादविंद्र सिंह पटियाला रियासत के आखिरी राजा थे। अमरिंदर सिंह भारतीय सेना में अफसर रह चुके हैं। अमरिंदर सिंह को राजनीति में लाने का श्रेय राजीव गांधी को दिया जाता है। अमरिंदर सिंह पहली बार 1980 में लोक सभा सासंद चुने गये। अमरिंदर सिंह कुछ सालों तक कांग्रेस से अलग होकर शिरोमणी अकाली दल में चले गये थे लेकिन बाद में वो कांग्रेस में वापस आ गये। साल 2002 में अमरिंदर सिंह पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। मार्च 2017 में अमरिंदर सिंह दूसरी बार पंजाब के सीएम बने थे। Read More
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के यहां स्थित आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब तीन कृषि कानूनों को वापस लेने वाले एक विधेयक को आज संसद के दोनों सदनों ने पारित ...
चरणजीत सिंह चन्नी के पदभार संभालने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के महाधिवक्ता के रूप में ए पी एस देओल की नियुक्ति का विरोध किया था। ...
Congress: सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी निशाना साधा। ...
Punjab Congress: पंजाब के मंत्रियों परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी अपनी नयी पार्टी बनाए जाने और कथित तौर पर भाजपा के निकट होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। ...
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि मेल-मिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है। ...