विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की नई पार्टी, नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ 

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 2, 2021 05:42 PM2021-11-02T17:42:58+5:302021-11-02T17:46:32+5:30

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि मेल-मिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है।

Punjab Lok Congress is the name former CM Captain Amarinder Singh's new party he announces | विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की नई पार्टी, नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ 

ये कानून पिछले साल सितंबर में बनाए गए थे और प्रदर्शनकारी किसान इन्हें निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। 

Highlights‘पंजाब के हित में एक मजबूत सामूहिक ताकत’ बनाना चाहते हैं।तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नई राजनीतिक पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के गठन की घोषणा की। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

साथ ही उन्होंने नये राजनीतिक दल ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के गठन की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सात पन्नों का इस्तीफा भेजा है। सिंह ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू के साथ कटु सत्ता संघर्ष के बीच सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि मेल-मिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है। वह ‘‘पंजाब के हित में एक मजबूत सामूहिक ताकत’’ बनाना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया था कि वह पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक दल बनाएंगे।

किसानों के मुद्दे सुलझने के बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए भाजपा, शिरोमणि अकाली दल से अलग हो चुके धड़ों और अन्य के साथ सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत करूंगा।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ पंजाब और राज्य के किसानों के हित में मैं एक मजबूत सामूहिक ताकत चाहता हूं।’’

मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कानून पिछले साल सितंबर में बनाए गए थे और प्रदर्शनकारी किसान इन्हें निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। 

Web Title: Punjab Lok Congress is the name former CM Captain Amarinder Singh's new party he announces

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे