पंजाब कांग्रेसः उधार लेना सही रास्ता नहीं, कर का पैसा कर्ज चुकाने के लिए नहीं, विकास के लिए हो, नवजोत सिंह सिद्धू का चन्नी सरकार पर हमला

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 15, 2021 06:43 PM2021-11-15T18:43:25+5:302021-11-15T18:44:56+5:30

पंजाब भारत में सबसे अधिक कर्जदार राज्य है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 50% कर्ज है।

Punjab most indebted state in India Navjot Singh Sidhu fresh swipe at Congress-ruled state | पंजाब कांग्रेसः उधार लेना सही रास्ता नहीं, कर का पैसा कर्ज चुकाने के लिए नहीं, विकास के लिए हो, नवजोत सिंह सिद्धू का चन्नी सरकार पर हमला

राज्य की वित्तीय स्थिति की जानकारी हर महीने सार्वजनिक की जाए।

Highlightsसरकारी खजाने को भरना और आय सृजन के माध्यम से कल्याणकारी राज्य बनाना है।हर पंजाबी और पार्टी कार्यकर्ता समाधान चाहता है।नवजोत सिद्धू ने कहा कि वित्तीय जवाबदेही और पारदर्शिता पंजाब मॉडल के स्तंभ हैं।

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को एक और हमला किया। सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि "पंजाब भारत में सबसे अधिक ऋणी राज्य है"। राज्य सरकार को "वास्तविक मुद्दों से विचलित नहीं होना चाहिए, जिसका हर पंजाबी और पार्टी कार्यकर्ता समाधान की मांग करता है।"

पंजाब भारत में सबसे अधिक कर्जदार राज्य है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 50% कर्ज है। नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब को देश का सबसे अधिक कर्जदार राज्य बताया और कहा कि कर से अर्जित धन का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि यह विकास के रूप में लोगों के पास वापस जाना चाहिए।

कांग्रेस के पंजाब प्रमुख ने कहा कि उधार लेना सही रास्ता नहीं है और राज्य के खर्च का आधा हिस्सा महंगे कर्ज से भरा है। सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘उधार लेना सही रास्ता नहीं है। कर का पैसा कर्ज चुकाने के लिए नहीं, बल्कि विकास के रूप में लोगों के पास जाना चाहिए।

समाधान-उन्मुख मॉडल राज्य के संसाधनों की चोरी को रोकना, सरकारी खजाने को भरना और आय सृजन के माध्यम से कल्याणकारी राज्य बनाना है।’’ पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "आज पंजाब भारत का सबसे अधिक कर्जदार राज्य है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 50 फीसदी कर्ज है। हमारे खर्च का आधा हिस्सा महंगे कर्ज से भरा है।"

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आइए, उन वास्तविक मुद्दों से न हटें, जिनका हर पंजाबी और पार्टी कार्यकर्ता समाधान चाहता है।’’ सिद्धू ने कहा कि वित्तीय जवाबदेही और पारदर्शिता पंजाब मॉडल के स्तंभ हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जवाबदेही हर योजना की घोषणा के दौरान कोष के स्रोतों के खुलासे की मांग करती है, कि यह आय से आ रहा है या फिर और कर्ज लेकर। पारदर्शिता के लिए जरूरी है कि राज्य की वित्तीय स्थिति की जानकारी हर महीने सार्वजनिक की जाए।’’ 

Web Title: Punjab most indebted state in India Navjot Singh Sidhu fresh swipe at Congress-ruled state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे