आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल की माफी स्वीकार कर ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के पूर्व वकील राम जेठमलानी द्वारा की गई टिप्पणी के लिए अरुण जेटली की ओर से केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे का निस्तारण किया है। ...
कुमार विश्वास ने कहा कि मेरा अनुरोध है कि पार्टी के लीगल सेल को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा 'पहले पार्टी के लगभग 11 हजार कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो मुकदमा देशभर में दर्ज है उसे वापस कराया जाना चाहिए।' ...