आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके आम आदमी पार्टी की गठबंधन की कोशिशों को गलत बताया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। ...
चुनाव आयोग ने ओडिशा के संबलपुर में ‘‘एसपीजी सुरक्षा’’ प्राप्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच को लेकर ‘‘दायित्व का समुचित निर्वाह न करने’’ के आरोप में बुधवार की रात को एक आईएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया। ...
आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के हलफनामे को बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधूरा पाया है जिसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है। ...
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की संभावना बृहस्पतिवार को उस वक्त बहुत धूमिल हो गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने कहा कि आप तालमेल को लेकर बनी सहमति से पीछे हट गई है। ...