आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
शर्मा दो बार से 1998 और 2008 में उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के तहत घोंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उनका पार्टी की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें छह साल के ल ...
चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और आप के नई दिल्ली से उम्मीदवार ब्रजेश गुप्ता सोमवार को उन उम्मीदवारों में शामिल रहे, जिन्होंने ज्यादातर सुबह के समय का इस्तेमाल प्रचार करने में किया। हर्षवर्धन ने कहा कि ‘यह वह समय होता है, ...
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं पंजाबी हिंदू परिवार से हूं और यह जानते हुए भी पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ खान मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं और मुझे यहूदी बता रहे हैं।’’ ...
लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार 100 साल से ज्यादा की उम्र के 90 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बच्चन सिंह पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर के निवासी हैं, जबकि राम प्यारी शंखवार पूर्वी दिल्ली के कोंडली की रहने वाली हैं। ...
अरविंद केजरीवाल ने आदमी पार्टी का घोषणापत्र जारी किए जाने के मौके पर दिल्ली के मतदाताओं से वोट नहीं बंटने देने की अपील करते हुए कहा था, ''कोई भी हिंदू, कांग्रेस को वोट नहीं दे रहा है, केवल मुसलमानों में थोड़ा बहुत भ्रम है।'' ...