लोकसभा चुनावः दिल्ली में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 30, 2019 07:43 PM2019-04-30T19:43:58+5:302019-04-30T19:43:58+5:30

शर्मा दो बार से 1998 और 2008 में उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के तहत घोंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उनका पार्टी की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें छह साल के लिये कांग्रेस से निकाल दिया गया था।

Lok Sabha Polls 2019: Bhisham Sharma, former Congress legislator, was welcomed into the BJP fold by party vice president and its Delhi unit in-charge Shyam Jaju and Manoj Tiwari. | लोकसभा चुनावः दिल्ली में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा भाजपा में शामिल

कांग्रेस से पिछले सप्ताह निकाले गए पूर्व विधायक भीष्म शर्मा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।

Highlightsभाजपा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू और मनोज तिवारी ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 मई को मतदान है। यहां भाजपा-कांग्रेस और आप में टक्कर।

कांग्रेस से पिछले सप्ताह निकाले गए पूर्व विधायक भीष्म शर्मा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी को उनके प्रचार में मदद मिल सकती है।

शर्मा दो बार से 1998 और 2008 में उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के तहत घोंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उनका पार्टी की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें छह साल के लिये कांग्रेस से निकाल दिया गया था।

भाजपा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू और मनोज तिवारी ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया। जाजू ने शर्मा को भाजपा के लिये अहम बताया और कहा कि उनके कारण लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने में मदद मिलेगी।

तिवारी ने कहा, ‘‘शर्मा जैसे देशभक्त कांग्रेस के साथ कैसे हो सकते थे जिसके अध्यक्ष गांधी उपनाम का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन बातें जिन्ना की करते हैं।’’ भाजपा में शामिल होने के बाद शर्मा ने कहा, ‘‘वह सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाने की वजह से कांग्रेस नेताओं से दुखी थे... और वहां उन्हें घुटन महसूस हो रही थी।’’ 

Web Title: Lok Sabha Polls 2019: Bhisham Sharma, former Congress legislator, was welcomed into the BJP fold by party vice president and its Delhi unit in-charge Shyam Jaju and Manoj Tiwari.



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.