आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आप के प्रमुख प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘ पहले मतगणना यह तय करने के लिए की जाएगी कि कौन चुनाव जीता और उसके बाद वीवीपीएटी की बिना बारी जांच की जाएगी।’’ ...
Lok Sabha Elections 2019 Results: स्ट्रॉन्ग रूम में जगह सुनिश्चित कर काउंटिंग टेबल लगाई जाती हैं। करीब 14 काउंटिंग टेबल होती हैं जिन पर एक बार में इतनी ही ईवीएम को रखा जाता है। सबसे पहले ईवीएम की सील को जांचा जाता है। यह सुनिश्चित करने कि मशीन की सुर ...
Lok Sabha Elections 2019 Results, Security of Delhi Strong Room: मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि ईवीएम के साथ किसी प्रकार की धांधली की गुंजाइश ही नहीं है। ईवीएम को बदलना असंभव है। ...
कांग्रेस ने अधिकतम 54 महिलाओं को जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 53 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। अन्य राष्ट्रीय पार्टियों में, बहुजन समाज पार्टी ने 24 महिला उम्मीदवारों को, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने 23, माकपा ने 10, भाकप ...
संजय सिंह ने कहा, ''मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन को 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। बीजेपी का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित होंगे जैसा कि यह पहले हो चुका है। विपक्ष केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाएगा।'' ...
एग्जिट पोल पर लोगों की क्या राय है यह जानने के लिए लोकमत न्यूज की टीम लोगों के बीच निकली और उनसे जाना कि एग्जिट पोल के आंकड़ों से वे कहां तक सहमत हैं। ...
भाजपा की प्रतिक्रिया तब आई जब केजरीवाल ने कहा, ‘‘भाजपा एक न एक दिन मेरे खुद के पीएसओ से मेरी हत्या करा देगी जैसे कि इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। मेरे खुद के सुरक्षा अधिकारी भाजपा को रिपोर्ट करते हैं।’’ ...