आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया और आरोप लगाया कि उसने पिछले पांच सालों में लोगों को ‘गुमराह किया’ और ‘बेवकूफ बनाया’ तथा वह 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले किये गये वादों को पूरा करने में ‘‘विफल’’ रही ...
बीजेपी ने दिल्ली की सत्ताधारी आप पार्टी के नारे "अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल" के खिलाफ "पांच साल दिल्ली बेहाल, अब नहीं चाहिए केजरीवाल" का नारा दिया है। ...
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूछा, 'प्रशांत किशोर कौन है?' दिल्ली में विधानसभा चुनावों से कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी रणनीतिकार की राजनीतिक सलाह कंपनी आई-पीएसी की सेवा ली है। ...
अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में आए केजरीवाल के नेतृत्व में 2013 में चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीटें जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया। ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संसोधन कानून पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा 'कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार हैं ...
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को घोषित विधानसभा चुनाव के नतीजों में आप को सिर्फ 0.23 प्रतिशत मत ही मिल सके, जबकि नोटा को 1.36 प्रतिशत मत मिले। ...
दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को भी दिल्लीवासियों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ...
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने मंगलवार (24 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना आपा खो दिया और सवाल पूछने वाले पत्रकार पर भड़क गए और आपा खो बैठे। इतना ही नहीं उन्होंने अकाली तल के नेता सुखबीर बादल को मंदबुद्धि बच्चा तक ...