आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पार्टी को घेरने का प्रयास करती रहती है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने की संभावना है। ...
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जामिया, सीलमपुर और दरियागंज में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के नेताओं (आप और कांग्रेस) ने लोगों को भड़काया है जिसके चलते हिंसा हुई। ...
आम आदमी पार्टी की ओर से चार दिन पहले ही लोकसभा सीटों के 7 प्रत्याशियों में से चार को विधानसभा चुनाव लड़ाने को लेकर मंथन हुआ था, जिसमें राघव चड्ढा, आतिशी, गुग्गन सिंह और दिलीप पांडे को विधानसभा चुनाव में लड़ाने की बात कही जा रही थी. ...
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बैठक में कारोबारी इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्हें डर है कि भाजपा शासन वाली एमसीडी उनकी दुकानों और फैक्टरियों को सील कर सकती है । ...
आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों के निवासियों को संपत्ति का मालिकाना हक देने के लिये अगले दस दिनों में संपत्ति का पंजीकरण शुरू होने का आश्वासन देते हुये सोमवार को कहा कि दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ इस ...
दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के समक्ष अपने जनाधार को बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस और भाजपा, पिछले विधानसभा चुनाव में अपने खिसक चुके जनाधार को फिर से हासिल करने की जद्दोजेहद में साल भर जुटे रहे। ...
भाजपा के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में अपने दम पर अगली सरकार बनाएगी। जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2015 में लोग उन्हें (केजरीवाल) फिदेल कास्त्रो और चे ग्वेरा की तरह महान क्रांतिकारी समझते थ ...
आम आदमी पार्टी के 2019 लोकसभा उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित दिल्ली के कई वरिष्ठ नेता की मौजदूगी में भारतीय जनता पार्टी में सोमवार को शामिल हो गए। ...