आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली की आप सरकार से जवाब मांगा जिसमें यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाहर के 100 से अधिक उन रोगियों का नि:शुल्क उपचार करने का आग्रह किया गया है जिनका इलाज कोवि ...
सोशल मीडिया पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के पोस्ट को भड़काऊ बताया जा रहा है। कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि भारत को जफरुल इस्लाम ने नीचा दिखाने की कोशिश की है। ...
CM केजरीवाल ने कहा कि अब तक शहर में कोरोना वायरस के 1,893 मामले सामने आए हैं। वहीं नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कहा है कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकते या पेशाब करते नजर आएंगे उन्हें 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। ...
दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता अजय मकान ने दिल्ली और केंद्र सरकार से कई सवाल किए हैं। कांग्रेस ने कोरोना वायरस के कारण संकट में फंसे लोगों की मदद के वास्ते दिल्ली में केजरीवाल सरकार से 10 सूत्री मांगपत्र बनाई। ...
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 903 हो गई जिसमें एक दिन में सामने आए 183 नये मामले हैं। वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। ...
दिल्ली में लोकसभा के 7 और राज्यसभा के तीन सांसद है। लोकसभा के सभी सांसद भाजपा के और राज्यसभा के तीन एमपी आप के हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा की। ...
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 525 हो गई जबकि अब तक इससे सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 पर कहा था कि दिल्ली सरकार जांच की क्षमता बढ़ाएगी ताकि संक्रमित लोगों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें ...