आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हमारा रुख यह है कि हम इस पार्टी (AAP) पर भरोसा नहीं कर सकते। उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है। दीक्षित ने कहा कि जब गठबंधन बनेगा तो तय होगा कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। ...
आप के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सुक्खू की टिप्पणी को 'गैरजिम्मेदाराना' बताते हुए कहा, 'आप एक पार्टी के रूप में इस बयान की निंदा करती है, जो देश को विभाजित करने की कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। ...
बैठक के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और नेताओं से सातों सीटों पर जनता के बीच निकलने के लिए कहा गया है। उनके इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर देश के नागरिकों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ाने का प्रण लेने को कहा। ...
भाजपा की की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी और दिल्ली भाजपा की नेता बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक-2023 को लेकर देश की राजधानी में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (आप) पर बेहद तीखा हमला बोला है। ...
गुजरात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति समीर दवे ने गुजरात हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की कानूनी टीम द्वारा दायर आवेदन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। ...
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 को प्रवर समिति को भेजने के प्रस्ताव पर सांसदों के हस्ताक्षर फर्जी निकलने पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है। यह प्रस्ताव राज्यसभा में राघव चड्ढा ने पेश किया था। ...