आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन को सफल करना है तो नेताओं को तीन चीजों का त्याग करना होगा। राघव चड्ढा ने कहा कि 'मनभेद', 'मतभेद' और 'महत्वकांक्षा' को पीछे छोड़ने से ही गठबंधन को बीजेपी के खिलाफ सफलता मिलेगी। ...
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए आप ने भोपाल की दो विधानसभा सीट हुजूर से डॉ रविकांत द्विवेदी, मुरैना से रमेश उपाध्याय और दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। ...
पंजाब के मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा, आप सभी लोकसभा सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह के तहत चुनाव लड़ेगी। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा, कुछ पार्टियां इंडिया ब्लॉक बनाने के लिए एक साथ आई हैं। अगर इंडिया गठबंधन अपना नाम बदलकर भारत कर लेता है, तो क्या वे भारत का नाम बदल देंगे? ...
आप सांसद संजय सिंह ने आरएसएस और नरेंद्र मोदी सरकार पर देश के संघवाद से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार 'इंडिया' शब्द को हटाने के लिए देश के संविधान में बदलाव करना चाहती है। ...