आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव ऐसे वक्त हुए थे जब दिल्ली सहित देश भर में संशोधित नागरिकता कानून ,राष्ट्रीय नागरिक पंजी और ...
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा नतीजों पर कहा: जनाधार हमारे खिलाफ है, हम इसे स्वीकार करते हैं। हमने पार्टी को मजबूत करने और फिर खड़ा करने का संकल्प किया है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा कि आप, भाजपा ने विधानसभा चुनाव का ध्रुवीकरण करने की को ...
ताजा रुझान के अनुसार आप दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 57 पर अभी आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी केवल 13 सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब हो सकी है। दूसरी ओर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। ...
अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को 11 फरवरी से तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की छठी विधानसभा को भंग कर दिया।’’ ...
अधिकारियों ने बताया कि आप उम्मीदवार प्रीति तोमर ने त्रीनगर सीट पर 12 हजार वोटों से जीत हासिल की जबकि शालीमार बाग सीट पर बंदना कुमारी ने 800 मतों से जीत दर्ज की। ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में आम आदमी पार्टी को सफलता हाथ लगी है। वह बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा सीटें जीतते हुए दिखाई दे रही है। दिल्ली चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी। ...