अलका लाम्बा ने कहा, 'मैं परिणाम स्वीकार करती हूं, पर हार नहीं', हिन्दू-मुस्लिम वोटों को लेकर दिया ये बड़ा बयान

By पल्लवी कुमारी | Published: February 11, 2020 01:46 PM2020-02-11T13:46:33+5:302020-02-11T13:46:33+5:30

चांदनी चौक विधानसभा सीट से 2015 के दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर अल्का लाम्बा 18 हजार 287 वोटों से जीतीं थी।

Alka Lamba Delhi Election Chandni Chowk Seat Result says Hindu-Muslim votes were 'polarised' | अलका लाम्बा ने कहा, 'मैं परिणाम स्वीकार करती हूं, पर हार नहीं', हिन्दू-मुस्लिम वोटों को लेकर दिया ये बड़ा बयान

अलका लाम्बा ने कहा, 'मैं परिणाम स्वीकार करती हूं, पर हार नहीं', हिन्दू-मुस्लिम वोटों को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Highlightsनतीजों में प्रहलाद सिंह साहनी ने शुरुआती रुझान से ही काफी बढ़त बनाई है।चुनाव के पहले प्रहलाद सिंह साहनी ने कांग्रेस छोड़कर आप ज्वाइन किया था।

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा की हार लगभग तय है। चांदनी चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी 20 हजारों से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अपनी हार पर ट्वीट करते हुए अलका लाम्बा ने लिखा है- ''मैं परिणाम स्वीकार करती हूं, पर हार नहीं, हिन्दू-मुस्लिम वोटों का पूरी तरह से ध्रुवीकरण किया गया। कांग्रेस पार्टी को अब नए चेहरों के साथ एक नई लड़ाई और दिल्ली की जनता के लिए एक लंबे संघर्ष के लिए तैयार होना पड़ेगा। आज लड़ेंगे तो कल जीतेंगे भी।''

चुनाव आयोग के 12 बजकर 42 मिनट तक के आकड़ों के मुताबिक, अलका लाम्बा 20 हजार 608 वोटों से पीछे चल रही हैं। आप के प्रहलाद सिंह साहनी को 21 हजार 455 वोट मिले हैं। बीजेपी के सुनील कुमार गुप्ता को 2 हजार 822  वोट मिले हैं।

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर थी सबकी निगाहें

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। लेकिन नतीजों में प्रहलाद सिंह साहनी ने शुरुआती रुझान से ही काफी बढ़त बनाई है।

 चांदनी चौक सीट पर मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक इसलिए भी है, क्योंकि आप छोड़कर कांग्रेस में जाने वाली अलका लाम्बा का मुकाबला इस सीट से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके आप प्रत्याशी प्रहलाद सिंह साहनी के साथ था। चुनाव के पहले प्रहलाद सिंह साहनी ने कांग्रेस छोड़कर आप ज्वाइन किया था। सुमन कुमार गुप्ता भी दिल्ली के दमदार नेता माने जाते हैं। 

Web Title: Alka Lamba Delhi Election Chandni Chowk Seat Result says Hindu-Muslim votes were 'polarised'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे