आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली पुलिस के समक्ष आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह पहली बार नहीं है जब किसी सोशल मीडिया पोस्ट या बयान को लेकर पात्रा के खिलाफ केस हुए हैं, बल्कि पहले भी बयानों की वजह से उनपर केस दर्ज होते रहे हैं। ...
142 उम्मीदवारों में, कांग्रेस ने सूरत नगर निगम के लिए 52, वड़ोदरा के लिए 20, राजकोट के लिए 22, जामनगर के लिए 27 और भावनगर नगर निकाय के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। ...
सोमनाथ भारती को यूपी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। बाद में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेजा गया। इस बीच सोमनाथ भारती का रायबरेली में पुलिस के साथ बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों कई प्रतियां फाड़कर अपना विरोध जताया और दिल्ली विधानसभा ने सभी तीनों कानूनों को खारिज कर दिया। ...
भाजपा ने उत्तरी गोवा जिला पंचायत की 25 सीटों में से 18 सीटें जीतीं, जबकि पार्टी ने दक्षिण गोवा जिला पंचायत निकाय की 23 सीटों में से 14 सीटें जीती हैं। ...