आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
उत्तर प्रदेश में पिछले महीने पंचायत चुनाव हुए थे और 2 मई से इसकी गिनती शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के अनुसार मंगलवार रात सभी 75 जिलों में वोटों की गिनती पूरी हो गई। ...
दिल्ली जदयू के अध्यक्ष दयानंद राय ने सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के साथ नीतिगत तथ्यों पर चल रही बैठक का लाइव प्रसारण कर केजरीवाल ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ के खिलाफ हरक़त की है जो शर्मनाक है संविधान ...
Himachal Pradesh Municipal Election 2021: हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। यहां 279 उम्मीदवार मैदान में हैं। ...
Gujarat municipal election results 2021: अहमदाबाद के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्य भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल को भाजपा की जीत पर बधाई दी। ...