गुजरात नगर निगम चुनावः प्रचंड जीत, 576 सीट, भाजपा ने 483 पर किया कब्जा, कांग्रेस के पास मात्र 55

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 24, 2021 01:08 PM2021-02-24T13:08:04+5:302021-02-24T13:09:51+5:30

Gujarat municipal election results 2021: अहमदाबाद के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्य भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल को भाजपा की जीत पर बधाई दी।

Gujarat municipal election results 2021 BJP Sweeps 576 seats captured 483 Congress Backfoot only 55 AA AIMIM | गुजरात नगर निगम चुनावः प्रचंड जीत, 576 सीट, भाजपा ने 483 पर किया कब्जा, कांग्रेस के पास मात्र 55

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को ‘अति विशेष’ करार दिया। (file photo)

Highlightsगुजरात में छह नगर निगमों के लिए चुनाव कराए गए थे।नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था।भाजपा ने गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की।

Gujarat municipal election results 2021: गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। पंजाब में हार के बाद भाजपा के लिए यह संजीवनी है।

भाजपा ने छह नगर निगम पर फिर से शासन स्थापित कर लिया। कई सालों से भाजपा ने यहां कब्जा किया है।  सत्तारूढ़ दल ने राज्य के सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर में सत्ता बरकरार रखी। भाजपा ने 576 में से 483 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का बुरा हाल

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का बुरा हाल रहा। मात्र 55 सीट पर सिमट गई। 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव है। यह सेमीफाइनल था। यहां तक कि कांग्रेस सूरत में अपना खाता खोलने में नाकाम रही। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (आप) ने सूरत में 27 सीटें जीतकर एक प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सूरत नगर निगम में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी। ये सभी सीटें उसने सूरत में जीती।

सूरत में तो उसे एक भी सीट नहीं मिली

आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने अहमदाबाद में 192 सीटों में से 159, राजकोट में 72 सीटों में से 68, जामनगर में 64 में से 50 सीटें, भावनगर में 52 सीटों में से 44, वडोदरा में 76 सीटों में से 69 और सूरत में 120 सीटों में से 93 सीटें जीतीं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने तीन नगर निगमों में केवल एक अंक में सीटें जीतीं और सूरत में तो उसे एक भी सीट नहीं मिली।

कांग्रेस ने अहमदाबाद में 25, राजकोट में चार, जामनगर में 11, भावनगर में आठ और वडोदरा में सात सीटें जीतीं। पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने अहमदाबाद के मुस्लिम बहुल जमालपुर और मकतामपुरा वार्ड में सात सीटें जीतीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

जामनगर में बहुजन समाज पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार अहमदाबाद में जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को ‘अति विशेष’ करार दिया और कहा कि दो दशकों से अधिक समय से राज्य की सेवा करने वाली पार्टी के लिए ऐसी जीत हासिल करना उल्लेखनीय है।

मोदी ने कहा कि नगर निगमों के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘धन्यवाद गुजरात। राज्यभर में नगर निगम के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के प्रति एक बार फिर विश्वास प्रदर्शित करने के लिये राज्य के लोगों का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमेशा सम्मान की बात रही।’’

केजरीवाल गुजरात में करेंगे रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में 26 फरवरी को रोड शो करेंगे। राज्य के नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्विटर पर राज्य में "नई राजनीति" की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों बधाई दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सूरत में रोड शो करेंगे जहां आप ने नगर निकाय के चुनाव में 27 सीटें जीतीं हैं।

आप के आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा गया है, " आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी 2021 को गुजरात जाएंगे। वह एक भव्य रोड शो में आप के विकास के मॉडल में विश्वास जताने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करेंगे।" आप ने गुजरात की छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में 470 उम्मीदवार उतारे थे और उसे सूरत में 27 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चुनाव परिणामों का जश्न मनाया।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Gujarat municipal election results 2021 BJP Sweeps 576 seats captured 483 Congress Backfoot only 55 AA AIMIM

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे