लाइव न्यूज़ :

French Open 2019: राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच की शानदार शुरुआत, दूसरे दौर में पहुंचे

By भाषा | Updated: May 28, 2019 09:17 IST

French Open 2019: राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने अपने-अपने पहले दौर के मैच जीतते हुए फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है

Open in App

पेरिस, 28 मई: मौजूदा चैंपियन राफेल नडाल ने रिकॉर्ड 12वें फ्रेंच ओपन खिताब के लिये सोमवार को यहां जोरदार आगाज किया जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी रोलां गैरां पर पहले दौर में आसान जीत दर्ज की। सत्रह बार के चैंपियन नडाल ने फिर से तैयार किये फिलिप चैटरियर कोर्ट में पहले दौर में जर्मनी के क्वॉलिफायर यानिक हाफमैन को आसानी से 6-2, 6-1, 6-3 से हराया। उनका अगला मुकाबला एक अन्य जर्मन क्वॉलिफायर और विश्व में 114वें नंबर के यानिक माडेन से होगा।

नडाल को इससे पहले क्लेकोर्ट सत्र में लगातार तीन टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इटालियन ओपन में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तथा नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता। फ्रेंच ओपन में अब उनका रिकार्ड 87-2 हो गया है। उन्होंने जीत के बाद कहा, 'यहां खेलना हमेशा शानदार होता है। नया चैटरियर कोर्ट बहुत अच्छा है। मैंने रोम में अच्छा टूर्नामेंट खेला जो कि मेरे मनोबल के लिये बहुत जरूरी था। अब आगे देखते हैं।' 

नोवाक जोकोविच ने पोलिश खिलाड़ी को दी मात

जोकोविच लगातार दूसरी बार एक समय में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने की कवायद में लगे हैं। उन्होंने पोलैंड के युवा खिलाड़ी हुबर्ट हरकाज को 6-4, 6-2, 6-2 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला स्विट्जरलैंड के हेनरी लाकसोनेन से होगा। इससे पहले महिला वर्ग में डेनमार्क की कारोलिन वोजनियाकी को पहले दौर में रूस की विश्व में 68वें नंबर के वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने 0-6, 6-3, 6-3 से हराया।

नोवाक जोकोविच ने हुबर्ट हरकाज को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया

एक अन्य मैच में नीदरलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त किकी बर्टन्स ने फ्रांस की पाउलिन पारमेंटियर को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की आठवीं वरीय एशलीग बार्टी ने अमेरिका की जेसिका पेगुलाको 6-3, 6-3 से जबकि ब्रिटेन की योहाना कोंटा ने जर्मन एंटोनिया लोटनर को 6-4, 6-4 से हराया। यह कोंटा की रोलां गैरां में पहली जीत है।

पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के 21वें वरीय अलेक्स डि मिनौर ने अमेरिका के ब्रैडली क्लैन को 6-1, 6-4, 6-4 से पराजित किया लेकिन जार्जिया के 15वीं वरीयता प्राप्त निकोलोज बासिलशविली पहले दौर में हार गये। उन्हें अर्जेंटीना के जुआन इग्नेसियो लोंडेरो ने 6-4, 6-1, 6-3 से हराया। रूस के 12वें वरीय दानिल मेदवेदेव भी टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। फ्रांस के पियरे ह्यूज हरबर्ट के खिलाफ वह पहले दो सेट में जीत का फायदा नहीं उठा पाये। हरबर्ट ने यह मैच 4-6, 4-6, 6-3, 6-2, 7-5 से जीता।

टॅग्स :फ्रेंच ओपनराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!