लाइव न्यूज़ :

Australian Open: सेरेना विलियम्स हुईं उलटफेर की शिकार, क्वार्टर फाइनल में हारकर हुईं बाहर

By सुमित राय | Updated: January 23, 2019 10:57 IST

चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सेरेना विलियम्स को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला सिंगल्स से बाहर कर दिया और सेमीफाइल में जगह बनाई।

Open in App

चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सेरेना विलियम्स को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला सिंगल्स से बाहर कर दिया और सेमीफाइल में जगह बनाई। महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सेरेना को 4-6, 6-4, 5-7 से मात दी। अब सेमीफाइनल में प्लिसकोवा का सामना नाओमी ओसाका से होगा।

प्लिसकोवा तीसरी बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन और पिछले साल अमेरिकी ओपन के अंतिम चार में पहुंची थीं। दूसरी ओर ओसाका 1994 में किमिको डेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन अंतिम चार में पहुंचने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बनी। 

ओसाका ने उक्रेन की छठी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 6-4, 6-1 से हराया। वह अमेरिकी ओपन के बाद लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंची हैं। स्वितोलिना को दूसरे सेट में कंधे या गले में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह लय कायम नहीं रख सकीं।

दूसरे सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा का सामना अमेरिका की गैर वरीय डेनियेले कोलिंस से होगा।

सेरेना को करना होगा इंतजार

मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम की बराबरी के लिए सेरेना विलियम्स को अभी और इंतजार करना होगा। अब सेरेना मई में फ्रेंच ओपन में कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगी।

इससे पहले सेरेना विलियम्स ने वर्ल्ड नंबर 1 सिमोना हालेप को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सेरेना ने हालेप को अंतिम 16 मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4 से मात दी थी।

पिछले साल सेरेना ने बच्ची के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। वह 2017 में इस टूर्नामेंट की विजेता रह चुकी हैं। सेरेना के पास सात ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब हैं।

दो साल पहले दो महीने की गर्भवती होने के बावजूद अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना को इस बार 16वीं वरीयता दी गई थी, लेकिन वह खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। सेरेना ने 1999 में जब अपना पहला खिताब जीता था। 

टॅग्स :सेरेना विलियम्सऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!