लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपनः मिक्स्ड डबल्स फाइनल में पहुंची रोहन बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 26, 2018 17:51 IST

रोहन बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है

Open in App

भारत के रोहन बोपन्ना हंगरी की अपनी जोड़ीदार टिमिया बाबोस के साथ साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनर और स्पेन की मार्टिनेज सांचेज को हराया।

बोपन्ना-बाबोस ने मार्सेलो और मार्टिनेज को 7-5, 5-7, 10-6 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई। रविवार को फाइनल में बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी का सामना ग्रैबियल डबरोवास्की और माटे पैविक की जोड़ी से होगा। 

बाबोस के लिए ये यादगार दिन रहा, मिक्स्ड डबल्स फाइनल में पहुंचने से पहले उन्होंने फ्रांस की क्रिस्टीन म्लादेनोविक के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला डबल्स का खिताब जीता। 

बाबोस-क्रिस्टीन की जोड़ी ने महिला डबल्स के फाइनल में रूसी जोड़ी एकटेरिना मकारोवा और एलीना वेस्नीना की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देते हुए महिला डबल्स का खिताब जीता। ये बाबोस का पहला ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब है जबकि म्लादेनोविक ने चौथी बार डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!