लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर, मेडिसन कीज भी टॉप 8 में

By IANS | Updated: January 22, 2018 15:06 IST

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Open in App

पांच बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में सोमवार को फेडरर ने हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर ने दो घंटे और एक मिनट तक चले मैच में फुकसोविक्स को 6-4, 7-6 (7-3), 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना चेक गणराज्य के वर्ल्ड नम्बर-20 थोमस बर्डिक के होगा। बर्डिक ने चौथे दौर में खेले गए मैच में इटली के फाबियो फोगनीनी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 6-4 से मात दी।

क्वार्टर फाइनल में पहुंची मेडिसन कीज

अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कीज ने महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में फ्रांस की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया को मात दी। 

मेलबर्न में सोमवार को खेले गए इस मैच में 17वीं सीड कीज ने टूर्नामेंट की आठवीं सीड गार्सिया को एक घंटे और आठ मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में कीज का सामना ताइवान की सु वेई सेह और जर्मनी की एंजेलीक कर्बर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगा। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!