लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर, जोकोविच को हराने वाले चुंग से होगा मुकाबला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 24, 2018 21:54 IST

रोजर फेडरर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Open in App

गत चैंपियन रोजर फेडरर ने बुधवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में फेडरर ने चेक गणराज्य के टेनिस खिलाड़ी थॉमस बर्डिक 7-6 (7-1), 6-3, 6-4 से हराया।

फेडरर अगर इस खिताब को हासिल कर लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब को छह बार हासिल करने के साथ ही सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविटच के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे। बर्डिक अभी तक इस खिताब को हासिल नहीं कर पाए हैं। वह 2014 और 2015 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

सेमीफाइनल में रोजर फेडरर का मुकाबला दक्षिण कोरिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी हेयोन चुंग से होगा। चुंग ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-58 चुंग ने अमेरिका के टेनेस सेंडग्रेन को हराया था। चुंग ने छह बार के टूर्नामेंट विजेता नोवाक जोकोविच को क्वॉर्टर फाइनल में हराया था। चुंग ने बुधवार को क्वॉर्टर फाइनल में अमेरिका के टेनेस सेंडग्रेन को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

चुंग ने दो घंटे और 28 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नम्बर-97 को 6-4, 7-6 ( 7-5), 6-3 से मात दी। चुंग किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वह बीते साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे। यह किसी ग्रैंड स्लैम में इससे पहले उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!