लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, इतिहास रचने से एक कदम दूर

By भाषा | Updated: January 24, 2019 17:48 IST

नडाल ने लगातार 63 गेम तक अपनी सर्विस नहीं टूटने दी और फाइनल तक पहुंचने में एक भी सेट नहीं गंवाया। अब उनका सामना नोवाक जोकोविच या लुकास पाउली से होगा।

Open in App

स्पेन के धुरंधर राफेल नडाल ने यूनानी सनसनी स्टेफानोस स्टीपास को 6-2, 6-4, 6-0 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। यूनान के 14वीं वरीयता प्राप्त स्टीपास ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर को हराकर सनसनी फैला दी थी। नडाल ने उसे एक घंटे 46 मिनट में मात दी।

नडाल ने लगातार 63 गेम तक अपनी सर्विस नहीं टूटने दी और फाइनल तक पहुंचने में एक भी सेट नहीं गंवाया। अब उनका सामना नोवाक जोकोविच या लुकास पाउली से होगा। जीत के बाद नडाल ने कहा, ‘‘यह शानदार मैच था। मैने बहुत अच्छा खेला क्योंकि दर्शकों से मुझे काफी ऊर्जा मिली।’’ नडाल पांचवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में पहुंचे हैं और यहां खिताब जीतने पर ओपन युग में सभी ग्रैंडस्लैम दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

महिला एकल में खिताब के लिए क्वितोवा से भिड़ेंगी ओसाका: चौथी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा से होगा। जापान की 21 बरस की ओसाका ने सातवीं वरीयता प्राप्त प्लिसकोवा को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया। वह लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची है। इससे पहले उसने पिछले साल अमेरिकी ओपन में सेरेना विलियम्स को मात दी थी। सेरेना को क्वार्टर फाइनल में प्लिसकोवा ने हराया था।

ओसाका अगर खिताब जीत लेती है तो पिछले चार साल में अमेरिकी ओपन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन लगातार जीतने वाली सेरेना के बाद पहली महिला होगी। ऐसे में वह विश्व रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप को पछाड़कर नंबर वन भी हो जाएगी। वहीं दो बार की विम्बलडन चैम्पियन क्वितोवा ने डेनियेले कोलिंस को दूसरे सेमीफाइनल में 7-6, 6-0 से हराया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडालटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!