लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में

By IANS | Updated: January 24, 2018 21:52 IST

मिक्स्ड डबल्स के क्वॉर्टर फाइनल में बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ने अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कुगोर को हराया था।

Open in App

भारत के रोहन बोपन्ना ने अपनी जोड़ीदार हंगरी की तीमिया बाबोस के साथ साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की अबिगेल स्पियर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल की जोड़ी को मात हराया। 

बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी को जीत हासिल करने में अधिक समय नहीं लगा। उन्होंने अबिगेल-जुआन की जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-6 (7-5) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब केवल बोपन्ना एकमात्र भारतीय बचे हैं। लिएंडर पेस-पूरव राजा की जोड़ी मेंस डबल्स से बाहर हो चुकी है। जबकि मेंस डबल्स में ही बोपन्न-दिविज शरण की जोड़ी भी बाहर हो गई है।

मिक्स्ड डबल्स के क्वॉर्टर फाइनल में बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ने अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कुगोर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया था।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोहन बोपन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!