लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपनः इस खिलाड़ी पर लगा ग्रैंड स्लैम इतिहास में सबसे बड़ा जुर्माना, चुकाने होंगे 28 लाख रुपये

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 23, 2018 18:55 IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक जर्मन खिलाड़ी पर लगा सबसे बड़ा जुर्माना

Open in App

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी मिस्चा ज्वेरेव पर 56 हजार ऑस्ट्रेलिया डॉलर (45 हजार अमेरिकी डॉलर, 2870707 रुपये) का जुर्माना लगाया है जो  ग्रैंड स्लैम इतिहास में किसी भी खिलाड़ी पर लगा अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। ज्वेरेव का ऑस्ट्रेलियन ओपन में वायरल बीमारी के बावजूद खेलने का दांव उन्हें बहुत भारी पड़ा। ज्वेरेव पिछले मंगलवार को कोरिया के हेवान चुंग के खिलाफ ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर के मैच में 6-2, 4-1 से पिछड़ने के बाद रिटायर हो गए थे। 

ज्वेरेव को पहल ही दौर में रिटायर होने का खामियाजा भारी-भरकम जुर्माने के रूप में चुकाना पड़ा और अब लागू हुए नए नियम के तहत जुर्माना होने वाले वह खिलाड़ी बन गए। पिछले साल नवंबर में लागू हुए इस नए नियम के मुताबिक, 'कोई भी खिलाड़ी जो पहले दौर के मुख्य ड्रॉ सिंगल्स में रिटायर हो जाता है या अच्छा प्रदर्शन करता है, उस पर पहले दौर की इनामी राशि के बराबर जुर्माना लगेगा।'

पिछले साल विंबलडन में सात खिलाड़ी अपने पहले ही दौर के मैच में रिटायर हो गए थे जिनमें जोकोविच और फेडरर जैसे स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ भी मैच शामिल हैं। इससे मैच जल्दी खत्म होने की वजह से आयोजकों से लेकर प्रसारणकर्ताओं तक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। 

इस नए नियम के लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018 के पहले दौर में सिर्फ मिस्चा ज्वेरेव ही बाहर हुए। ज्वेरेव पर लगे 45 हजार डॉलर के जुर्माने से उन्हें पहले दौर के लिए मिली उनकी लगभग पूरी इनामी राशि जुर्माने में चली गई। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!