लाइव न्यूज़ :

एंडी मर्रे ‘बैटल ऑफ ब्रिट्स’ के तीसरे स्थान के प्ले ऑफ से हटे

By भाषा | Updated: June 28, 2020 21:03 IST

दिग्गज खिलाड़ी एंडी मर्रे का तीसरे स्थान के प्ले ऑफ के लिए कैम नूरी से सामना होना था...

Open in App

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे ने रविवार को ‘बैटल ऑफ द ब्रिट्स’ प्रदर्शनी टूर्नामेंट के अंतिम मैच से हटने का फैसला किया। मर्रे का सामना तीसरे स्थान के प्ले ऑफ के लिये कैम नूरी से होना था। वह शनिवार को सेमीफाइनल में डान इवांस से हार गये थे।

लॉन टेनिस संघ की ट्वीट के अनुसार, ‘‘एंडी मर्रे ने बैटल ऑफ ब्रिट्स के तीसरे स्थान के मुकाबले से हटने का फैसला किया। उनकी जगह जेम्स वार्ड इसमें खेलेंगे। ’’

एड्रिया टूर के आयोजन के लिए जोकोविच की आलोचना: विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर और एंडी मर्रे के पूर्व कोच पॉल एनाकोने ने कोविड-19 महमारी के खतरे के बीच एड्रिया टेनिस टूर के आयोजन के लिए नोवाक जोकोविच की आलोचना की।

एनाकोने के हालांकि कहा कि जोकोविच के इरादे नेक थे। जोकोविच ने एड्रिया टूर का आयोजन किया था जहां खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने कोरोना वायरस के बचने के लिए जरूरी उपाय नहीं किये थे। स्टेडियम के अंडर सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया।

बेलग्रेड में स्टेडियम के अंदर 4000 दर्शक मौजूद थे और खिलाड़ी मैच के बाद बेफ्रिेक (कोविड-19 से) होकर नाईटक्लब में पार्टी कर रहे थे। टूर्नामेंट के दौरान जोकोविच सहित कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव आने के बाद इसे बीच में रोक दिया गया। एनाकोने ने स्पोर्ट्स इलसट्रेटेड से कहा, ‘‘मुझे लगता है इसके आयोजन से जुड़े लोग अब पछता रहे होंगे। उनके (जोकोविच) अच्छा करने की ललक थी। यह अच्छे कारण के लिए था लेकिन अंतिम परिणाम निराशाजनक रहा।’’

इस टूर्नामेंट का इस तरह से अंत होने से कई खिलाड़ियों को वापसी करने में डर लगेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास दुनिया भर के 500 खिलाड़ी हैं जो डर के साये में होगें। उम्मीद है कि वे आठ सप्ताह (यूएस ओपन) में टेनिस खेलने के लिए तैयार रहेंगे।’’

टॅग्स :नोवाक जोकोविचएंडी मरे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!