लाइव न्यूज़ :

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर पहुंचा कोरोना वायरस, इन 3 स्टार्स समेत 7 लोग पॉजिटिव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 26, 2020 07:41 IST

कोरोना वायरस इससे पहले कई टीवी एक्टर और बॉलीवुड सितारों को अपने चपेटे में ले चुका है। कोरोना के कारण सेट पर शूटिंग में भी कई तरह की परेशानियां आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देखबर है कि सचिन को बुखार था और इसीलिए उन्होंने अपना टेस्ट कराया। बाकी लोगों ने भी कुछ लक्षण महसूस होने के बाद अपना टेस्ट कराया था जो पॉजीटिव आया। फिलहाल शो की शूटिंग रोक दी गई है और मोहसिन खान, शिवांगी जोशी समेत बाकी एक्टर्स सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं।

मायानगरी में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बदस्तूर जारी है। अब तक इससे कई सितारे संक्रमित हो चुके हैं। अब टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के तीन कलाकार इसके शिकार हुए। सेट पर अभिनेता सचिन त्यागी, समीर ओंकार और स्वाति चिटणीस कोरोना पॉजीटिव पाए गए। खबर है कि सचिन को बुखार था और इसीलिए उन्होंने अपना टेस्ट कराया। 

बाकी लोगों ने भी कुछ लक्षण महसूस होने के बाद अपना टेस्ट कराया था जो पॉजीटिव आया। तीनों होम क्वारंटाइन में हैं। फिलहाल शो की शूटिंग रोक दी गई है और मोहसिन खान, शिवांगी जोशी समेत बाकी एक्टर्स सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं। सचिन त्यागी इस शो में कार्तिक के पिता मनीष गोयनका के रोल में नजर आते हैं। उनके सीन ज्यादातर मोहसिन खान (कार्तिक) के साथ शूट हुए थे।

कोरोना की वजह से बढ़ गई टेंशन 

इसके अलावा उन्होंने अपने सभी को-एक्टर्स के साथ भी सीन शूट किए हैं जिसकी वजह से टेंशन बढ़ गई है। त्यागी ने कहा, ''मैं कोरोना पॉजीटिव निकला हूं। हम शांति से शूटिंग कर रहे थे लेकिन ये सब हो गया। हम सभी ने इसे पॉजीटिविटी के साथ लिया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं अपनी डाइट पर ध्यान दे रहा हूं। पहले मुझे डेंगू हुआ था। शुक्र है कि मैंने समय पर टेस्ट कराया और कोरोना पॉजीटिव निकला। 

बेहद सावधानी बरत रहा प्रोडक्शन हाउस

प्रोडक्शन हाउस बेहद सावधानी बरत रहा है और सेट पर सभी दिशानिर्देशों का पालन हो रहा है।'' बता दें कि इससे पहले टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' के लीड एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना से संक्रमित हुए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब