लाइव न्यूज़ :

Movie Stree World TV Premiere: 18 नवंबर को दोपहर 1 बजे इस चैनल पर होगा फिल्म स्त्री का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 08:28 IST

Movie Stree World Television Premiere (मूवी स्त्री वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी स्त्री वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): इस साल के ब्लॉकबास्टर मूवी स्त्री का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 नवंबर को दोपहर 1 बजे आपके पसंदीदा चैनल पर प्रसारित होगा।

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस साल की सबसे कामयाब हॉरर - कॉमेडी मूवी स्त्री का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर का प्रसारण 18 नवंबर को दोपहर 1 बजे स्टार प्लस पर होने वाला है. 

20 करोड़ के बजट में बानी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ज्यादा रुपये कमाये हैं. 

इस साल की सुरपरहिट हॉरर कॉमेडी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टार्ट और अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्त्री का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है। अगर आप अभी तक इस फिल्म को नहीं देख पाएं हैं तो घबराइए मत अब आप घर पर अपनी टीवी पर इस फिल्म को देख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने नवंबर में ये फिल्म स्टार गोल्ड पर रिलीज की जाएगी। 

कहानी- फिल्म स्त्री की कहानी एक ऐसी औरत या भूत की कहानी है जो गांव के मर्दों को गायब करके अपने साथ ले जाती है। गांव में होने वाली वार्षिक पूजा के सिर्फ चार दिन ही वह स्त्री आती है और मर्दों को अपना निशाना बनाती है। वो स्त्री पीछे से आदमी को उसके नाम से बुलाती है और जो आदमी भी मुड़ के उसे देख लेता है वो उसे अपने साथ ले जाती हैं। वहीं राजकुमार राव फिल्म में एक दर्जी की भुमिका में नजर आए हैं जो गांव के इस अंधविश्वास पर यकीन नहीं करते। एक दिन उनको श्रद्धा कपूर मिलती है और उन्हें अपना लंहगा सिलने को कहती हैं। राजकुमार राव अपना दिल श्रद्धा को दे बैठते हैं। श्रद्धा बताती हैं कि वो सिर्फ गांव की उस पूजा में शामिल होने आई हैं। 

द्धा के आने के बाद एक बार फिर गांव से मर्द धीरे-धीरे कर गायब होने लगते हैं। जिनमें राजकुमार राव के दोस्त भी शामिल होते हैं। इसके बाद राजकुमार को पता चलता है कि श्रद्धा कपूर सिर्फ उन्हें ही नजर आती हैं। इसके बाद राजकुमार राव और उसके दोस्त उस स्त्री को ढूंढने में लग जाते हैं। अब देखना यही होगा कि फिल्म में असली स्त्री है कौन है। बताया जाता है कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित हैं। जिसमें साउथ इंडिया के एक गांव में कई मर्द लापता हो गए थे। 

डायरेक्शन- फिल्म का डायरेक्शन जबजदस्त है। फिल्म हॉरर कॉमेडी है तो फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जो आपको डरा देंगे। मगर सबसे खास बात ये है कि डरने के तुरंत बाद कुछ ऐसा हो जाएगा कि आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म के डायलॉग्स कमाल के है।

टॅग्स :स्त्री मूवीवर्ल्ड टीवी प्रीमियरराजकुमार रावश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब