लाइव न्यूज़ :

Veere Di wedding World Tv Premiere: सुपरहिट मूवी वीरे दी वेडिंग का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर देखिये 7 अक्टूबर को रात 8 बजे इस चैनल पर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 24, 2018 11:15 IST

Veere Di wedding World Television Premiere (वीरे दी वेडिंग वर्ल्ड टीवी प्रीमियर| वीरे दी वेडिंग वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): करीना कपूर, सोनम कपूर के अभिनय से सजी मूवी वीरे दी वेडिंग के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर का आनंद आप घर बैठे 7 अक्टूबर को रात 8 बजे अपने इस पसंदीदा चैनल पर ले सकते हैं.

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर: इस साल की सुपरहिट मूवी वीरे दी वेडिंग का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 7 अक्टूबर को रात 8 बजे प्रसारित हो रहा है ज़ी सिनेमा एचडी पर. करीना कपूर और सोनम कपूर के बिंदास अभिनय और स्वरा भास्कर के बेहद बोल्ड और विवादास्पद सीन की वजह से बेहद चर्चा में रही मूवी वीरे दी वेडिंग को दर्शकों ने बेहद सराहा था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को सफलता मिली थी.

ये फिल्म आज के दौर की लड़कियों को खासा पसंद आ सकती है. इसनें चारों चारों किरदार खुलकर और अपनी शर्तों पर जीने वालों में से हैं. खास बात ये है कि चारों ही लड़कियां बिंदास अंदाज में गाली देना और सेक्स जैसे मुद्दे पर बात करती नजर आ रही हैं. आमतौर  पर इत तरह से बातें करना लड़कियों का पसंद नहीं किया जाता है. ऐसे में आज की  लड़कियों को समझने में ये फिल्म लड़कों की मदद कर सकती है. अगर आप आज की लड़कियों को समझते हैं तो वीरे दी वेडिंग आपको अपने आसपास का माहौल लगेगी।

वीरे दी वेडिंग की कहानी दिल्ली के एक ही स्कूल में पढ़ने वाली चार लड़कियों से शुरू होती है. जो एक दूसरे के बेहद करीब हैं. चारो के स्कूल से निकलने के 10 साल बाद ये दोस्त अवनी (सोनम कपूर), साक्षी सोनी (स्वरा भास्कर), मीरा (शिखा तलसानिया) और कालिंदी पुरी (करीना कपूर खान) अलग-अलग जगहों में  रहने लगती हैं. जहां साक्षी सोनी ने शादी तो कर ली लेकिन लंदन जाकर अपने पति विनीत से तलाक लेकर वापस दिल्ली आ जाती है. वहीं मीरा की बात की जाते तो वह अपने पिता की मंजूरी के बिना अमेरिका के रहने वाले जॉन से शादी कर लेती है जिनका बेटा कबीर होता है. वहीं, अवनी ने तरफ दिल्ली में ही रहकर  वकालत की पढ़ाई की और मैट्रिमोनियल वकील बन गई हैं. वहीं कालिंदी की ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान ऋषभ (सुमित व्यास) से मुलाकात होती है और दोनों में प्यार हो जाता है. ये दोनों शादी का प्लान करते हैं, जिसके के लिए वह दिल्ली आने का फैसला करते हैं. जब कालिंदी की शादी की खबर उसकी तीनों दोस्तों को मिलती है तो वे दिल्ली आकर एक साथ कालिंदी की शादी में शरीक होने के लिए तैयार होती है. बस यहीं से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। इसी दौरान चारों दोस्तों की जिंदगी के कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. जब ये चारों दोस्त एक साथ कालिंदी की शादी के लिए मिलते हैं तो बहुत सारी कहानियां सामने आती हैं. 

देखिये वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर -

 

टॅग्स :वीरे दी वेडिंगकरीना कपूरसोनम कपूरस्वरा भाष्करवर्ल्ड टीवी प्रीमियर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब