लाइव न्यूज़ :

मिस्र की पत्रकार से जल्द शादी करने वाले हैं विवियन डीसेना, होने वाली पत्नी को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2022 14:00 IST

मशहूर टीवी अभिनेता विवियन डीसेना पिछले कुछ सालों से मिस्र की पत्रकार नूरन अली के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविवियन डीसेना ने पहले टीवी अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी से शादी की थी।शादी के बाद होममेकर बनना चाहती हैं विवियन की गर्लफ्रेंड।

मुंबई: मशहूर टीवी सीरियल 'प्यार की एक कहानी' और 'मधुबाला' से घर-घर अलग पहचान बनाने वाले मशहूर टीवी अभिनेता विवियन डीसेना एक बार फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। अभिनेता ने खुद इस बात की पुष्टि की है। डीसेना ने बताया कि वो मिस्र की पत्रकार नूरन अली के साथ पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

विवियन डीसेना का कहना है कि वो सामाजिक व्यक्ति नहीं हैं। ऐसे में वो सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा या फिर नूरन के साथ किसी कार्यक्रम या पार्टी में भी नहीं दिखाए देंगे। विवियन नूरन से तब मिले जब उन्होंने उनसे एक इंटरव्यू के लिए संपर्क किया था। बता दें कि उन्होंने पहले टीवी अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। हालांकि, दोनों अब अलग हो चुके हैं। नूरन ने ETimes को बताया कि भारत और उसके अभिनेताओं के लिए मेरा प्यार ही था जिसने मुझे उनके साथ एक इंटरव्यू के लिए प्रेरित किया। 

अपनी बात को जारी रखते हुए नूरन ने कहा कि वह (विवियन) एक कार्यक्रम के लिए मिस्र आने वाले थे और तभी मैंने उनसे एक इंटरव्यू के लिए कहा। उनके बारे में मेरी पहली धारणा थी, 'वह अपने बारे में क्या सोचते हैं?' जब मैंने उनसे कहा कि मैं उनके जैसे किसी के साथ व्यवहार नहीं कर सकती तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे विश्वास है कि आपने जिस व्यक्ति का वर्णन किया है वह मैं नहीं हूं। कृपया पहले मुझे जान लें।' नूरन ने हंसते हुए कहा कि विवियन को जानना एक जाल था, जिसमें में फंसी और मुझे उनसे प्यार हो गया।

विवियन ने यह भी पुष्टि की कि उसकी नूरन की होममेकर बनने की इच्छा है। उन्होंने कहा, 'उनका परिवार कानून से जुड़ा है और उसका शोबिज से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मुझसे उसकी निजता की रक्षा करने का अनुरोध किया है। वे चाहते हैं कि हम एक सामान्य जोड़े की तरह रहें और नूरन भी यही चाहती हैं। दरअसल, नौकरी छोड़ने का फैसला उनका ही था। मैं नहीं चाहता कि वह अटकलों और गंदी अफवाहों का शिकार हो। उसने मुझसे यहां तक ​​अनुरोध किया है कि मैं उसे कार्यक्रमों में साथ न ले जाऊं। इसलिए, यदि आप मुझे किसी पुरस्कार समारोह में अकेले देखते हैं, तो कृपया मेरे स्वर्ग में मुसीबत की दास्तां न रचें। बात सिर्फ इतनी है कि उसे वहां रहना पसंद नहीं है।"

टॅग्स :वेडिंगमिस्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब