लाइव न्यूज़ :

'हमारी बहू सिल्क' फेम वंदना विठलानी को नहीं मिल रहा काम, एक्ट्रेस राखी बेचकर कर रहीं गुजारा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2020 14:56 IST

'हमारी बहू सिल्क' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस वंदना विठलानी (Vandana Vithlani) आजकल राखी बेचकर अपना गुजारा कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के पास अब कोई काम नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में भी नजर आ चुकी हैं वंदना विठलानीपिछले साल मई से वंदना को नहीं मिला पेमेंट

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण जहां एक ओर देश की स्थिति बेहद गंभीर है तो वहीं इस महामारी के कारण कई लोगों को काम नहीं मिल रहा है। यही नहीं, इस दौरान बेरोजगारी भी बढ़ गई है। इसी क्रम में मशहूर टीवी एक्ट्रेस वंदना विठलानी (Vandana Vithlani) को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, टीवी सीरियल 'हमारी बहू सिल्क' (Hamari Bahu Silk) की पूरी कास्ट और क्रू को अभी तक उनका पेमेंट नहीं मिला है, जिसके कारण अब किसी के पास भी अपने खर्चों के लिए पैसे नहीं बचे हैं। 

'हमारी बहू सिल्क' के मेकर्स ने नहीं दिया पेमेंट

(फोटो सोर्स- फेसबुक)

वहीं, वंदना विठलानी ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें 'हमारी बहू सिल्क' के मेकर्स ने पिछले एक साल से पेमेंट नहीं दी है। ऐसे में अब वो खर्च निकालने के लिए राखी बनाकर उसे ऑनलाइन बेचने को मजबूर हैं। मालूम हो, 'हमारी बहू सिल्क' में जानकी जोशी का रोल निभाने वाली वंदना विठलानी ने बताया, 'मई 2019 से लेकर अक्टबूर 2019 तक मैंने शो के लिए शूटिंग की, लेकिन मुझे पेमेंट सिर्फ मई की मिली है। मेरे बकाया पैसों का आंकड़ा लाखों में पहुंच चुका है।'

खत्म हो गई सारी जमा-पूंजी

(फोटो सोर्स- फेसबुक)

वंदना ने आगे कहा, 'एक साल से ज्यादा हो गया बिना पेमेंट मिले और मेरी सारी जमा-पूंजी भी खत्म हो गई है। नवंबर 2019 में मुझे 'मुस्कान' टीवी शो में एक रोल मिला था, लेकिन वह शो दो महीनों में ही बंद हो गया। मुझे उसकी पेमेंट मिली थी, लेकिन वह कब तक चलती? अब मैंने राखी बनाकर ऑनलाइन बेचना शुरू कर दिया है ताकि मैं भी बिजी रहूं और थोड़े-बहुत पैसे कमातीरहूं। हालांकि, कमाई कोई खास नहीं हो रही है, लेकिन ऐसे वक्त में इतनी भी होती रहे, अच्छा ही है।'

'साथ निभाना साथिया' में भी किया काम

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अपनी बात को जारी रखते हुए वंदना ने बताया कि उनके पति थिएटर आर्टिस्ट हैं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण वो भी बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामने भी बहुत सारे खर्चे हैं। बच्चों की स्कूल और कॉलेज फीस भी देनी है। मगर कमाई नहीं हो रही है। वंदना ने कहा, 'मैंने जनवरी में कई सीरियलों के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन सब रुक गया। हमारी आमदनी रुक गई। अब तो बस मैं इंतजार कर रही हूं कि कोई प्रॉजेक्ट मिल जाए।' बता दें, वंदना विठलानी कई मशहूर टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। उन्हें टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में देखा जा चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट