लाइव न्यूज़ :

कोरोना की चपेट में टीवी के कई कलाकार, सुमोना चक्रवर्ती के बाद एरिका फर्नांडिस हुईं पॉजिटिव, कहा- होम टेस्टिंग किट पर निर्भर ना रहें

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2022 08:35 IST

हाल ही में एकता कपूर और कपिल शर्मा फेम सुमोना चक्रवर्ती ने खुद को पॉजिटिव होने की सूचना दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह और उनकी मां कोविड पॉजिटिव हो चुके हैंएरिका ने लोगों से अपील की है कि वह होम किट पर निर्भर ना रहें

मुंबईः टीवी जगत से जुड़े कई कलाकार और दिग्गज इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं। इस बीच अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर अपने और अपनी मां के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की है।

 एरिका ने पोस्ट किया कि उन्होंने होम टेस्टिंग किट से तीन बार अपना टेस्ट किया और हर बार टेस्ट का रिजल्ट नेगेटिव आया। उन्होंने कहा कि होम टेस्टिंग किट पर निर्भर ना रहें क्योंकि वह बिलकुल विश्वसनीय नहीं होती है। 

टीवी के मशहूर अभिनेता नकुल मेहता ने हाल ही में जानकारी दी थी कि वे कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं अब उनकी पत्नी जानकी पारेख मेहता सहित उनका 11 माह का बेटा सूफी भी कोविड से संक्रमित हो चुके हैं। इसकी जानकारी उनकी पत्नी जानकी ने इंस्टाग्राम पर दी।

इससे पहले सीरियल क्वीन एकता कपूर ने खुद के पॉजिटिव होने की सूचना दी। एकता कपूर काफी सावधानी के बावजूद कोविड पॉजिटिव हो गईं। वहीं कपिल शर्मा शो की कलाकार सुमोना चक्रवर्ती भी जानकारी दी कि वह कोविड से ग्रसित हैं।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मुझमें मॉडरेट लक्षण हैं मैं घर पर क्वारंटीन हूं पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध करती हूं कि अपनी जांच करवाएं।" गौरतलब है, दृष्टि धामी, डलनाज़ ईरानी समेत कई ऐक्टर्स कोविड-19 से संक्रमित हैं। वहीं गायक सोनू निगम का पूरा परिवार दुबई में कोरोना संक्रमित हो चुका है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाटेलीविजन इंडस्ट्रीकोरोना वायरससुमोना चक्रवर्तीएकता कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो