लाइव न्यूज़ :

टीवी इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, कैंसर के कारण एक्ट्रेस दिव्या चौकसे का हुआ निधन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 21:09 IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्या चौकसे (Divvya Chouksey) का कैंसर के कारण रविवार को निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्या ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'है अपना दिल तो अवारा' से की थीदिव्या कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी थीं

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्या चौकसे (Divvya Chouksey) की रविवार को कैंसर से मौत हो गई। उनकी कजिन सौम्या अमीश वर्मा ने फेसबुक पर ये जानकारी दी। सौम्या ने दिव्या को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने लंदन में एक्टिंग की पढ़ाई की थी। वो मॉडल होने के साथ-साथ फिल्मों और टेलीविजन शो में भी काम किया करती थीं। 

कजिन ने दी श्रद्धांजलि

(फोटो सोर्स- फेसबुक)

सौम्या ने फेसबुक पर लिखा, 'मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मेरी कजिन दिव्या चौकसे का कैंसर की वजह से बहुत छोटी सी उम्र में निधन हो गया है। लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था। वो बहुत अच्छी मॉडल भी थी। उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया और सीरियलों में भी काम किया। सिंगिंग में भी उन्होंने अपना नाम कमाया और आज वो हमें यूं छोड़कर चली गईं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

आखिरी बार किया था ये ट्वीट

दिव्या चौकसे के निधन की खबर सामने आने के साथ ही फैंस ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। बता दें, एक्ट्रेस ने अपने आखिरी ट्वीट के जरिए फैंस से एक मदद भी मांगी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि क्या कोई misseltow थेरेपी के बारे में जानता है? मुझे मदद की जरूरत है। मालूम हो, दिव्या को फिल्म 'है अपना दिल तो अवारा' में देखा जा चुका है। 

साहिल आनंद हुए भावुक

वहीं, दिव्या के निधन से उनके फैंस और दोस्त शोक में डूबे हुए हैं। इसी क्रम में एक्टर साहिल आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दिवंगत एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी। दिव्या के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए साहिल ने लिखा, 'तुम्हारे भैया तुम्हें याद करेंगे। तुम्हारा सपना, तुम्हारा पैशन, तुम्हारी इंडस्ट्री की ओर पॉजिटिविटि किसी में नहीं थी। शायद भगवान के पास तुम्हारे लिए कुछ और प्लान थे। मुझे उम्मीद है कि तुम अब एक बेहतर जगह पर होगी। तुम्हारे भैया तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। तुम मुझे याद आओगी। तुम मेरे दिल और यादों में जिंदा रहोगी।'

टॅग्स :कैंसरटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब