लाइव न्यूज़ :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नए एपिसोड से खुश नहीं दर्शक, 'दयाबेन' को देखने के लिए तरसे फैंस

By अमित कुमार | Updated: July 27, 2020 14:27 IST

लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब सरकार ने शूटिंग की इजाजत दे दी है। लेकिन सीरियल की शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ नियमों का पालन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा वकानी फैन पेज ने सोशल मीडिया पर उनकी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस लगातार उनसे शो में वापसी की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) फ्रेश एपिसोड के साथ एक बार फिर फैंस के बीच हाजिर है। लेकिन 4 महीने के लंबे ब्रेक के बाद शो के नए एपिसोड्स से फैंस खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। फैंस के मुताबिक शो के काफी किरदारों को बदल दिया गया है। जिस कारण सीरियल की कहानी काफी कमजोर हो गई है। 

सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लगभग 4 महीने बाद शो के दोबारा शुरू होने से फैंस के अंदर जो उत्सुकता थी, वो बिल्कुल खत्म हो गई है। शो की लीड एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ दिशा वकानी लंबे समय से शो से गायब हैं उनके चलते भी अब दर्शकों को इस शो को देखने में मजा नहीं आ रहा है। फैंस शो के मेकर्स से उन्हें वापस लाने की अपील कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे वापस आने की अपील

वहीं दिशा वकानी फैन पेज ने सोशल मीडिया पर उनकी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस लगातार उनसे शो में वापसी की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर पर दिशा को ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और सभी उनसे शो में वापस आ जाने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। दिशा वकानी 'दयाबेन' के गुजराती किरदार में पूरी तरह से ढल चुकी थी, लिहाजा उनकी जगह लेना किसी और कलाकार के लिए कतई आसान नहीं होगा। 

लंबे समय से शो से गायब हैं दिशा वकानी

दिशा ने 2017 में इस शो से मैटर्निटी ब्रेक लिया था। इसके बाद से ही फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फैंस का इंतजार दिन-प्रतिदिन और लंबा होता जा रहा है। दिशा की शो में वापसी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। 2019 में ही उनकी शो मे वापसी की बात सामने आई थी। उस वक्त कहा गया था कि एक खास मौके पर उनको शो में पेश किया जाएगा वह नवरात्रि के मौके पर अपना शो में कमबैक करेंगी।

 

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब