लाइव न्यूज़ :

आग से भी ज्यादा फास्ट है सोशल मीडिया, अपनी मौत की झूठी खबर से परेशान हुए तारक मेहता के 'भिड़े', मंदार चंदवादकर आए लाइव

By अनिल शर्मा | Updated: May 18, 2022 09:52 IST

तारक मेहता शो की शूटिंग के बीच मंदार चंदवादकर इंंस्टाग्राम पर लाइव आए और सबको नमस्कार बोला। उन्होंने अपनी मौत को लेकर फैले अफवाहों पर परेशान हुए प्रशंसकों से कहा कि मैं यहां ठीक हूं और मजे से शूटिंग कर रहा हूं। 

Open in App
ठळक मुद्देतारक मेहता का उल्टा चश्मा के भिड़े यानी मंदार चंदवादकर ने अपनी मौत की झूठी खबर पर प्रतिक्रिया दी हैमंदार ने कहा कि वह ठीक हैं और मजे से शूटिंग कर रहे हैंअफवाह फैलाने वाले शख्स को ऐसा दोबारा नहीं करने की हिदायत भी दी

 मुंबईः टीवी के सबसे लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भिड़े यानी मंदार चंदवादकर अपनी मौत की झूठी खबर को लेकर मंगलवार इंस्टाग्राम पर लाइव आए। मंदार ने उनकी मौत की खबर फैलाने वाले शख्स को ऐसा दोबारा ना करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भगवान उसको सद्बुद्धि दें। 

शो की शूटिंग के बीच मंदार इंंस्टाग्राम पर लाइव आए और सबको नमस्कार बोला। उन्होंने अपनी मौत को लेकर फैले अफवाहों पर परेशान हुए प्रशंसकों से कहा कि मैं यहां ठीक हूं और मजे से शूटिंग कर रहा हूं। 

 लाइव आए के दौरान तारक मेहता के अभिनेता ने कहा, नमस्कार कैसे हैं आप सब? और काम चल रहा है अच्छे से? मैं भी काम पर ही हूं। किसी बंदे ने न्यूज फॉर्वर्ड की है, मैंने सोचा कि बाकी सारे लोगों को चिंता न हो इसलिए मैं लाइव आया हूं। क्योंकि सोशल मीडिया आग से भी ज्यादा फास्ट है। 

मंदार चंदवादकर आगे कहते हैं, मैं बस पुष्टि करना चाहता था कि अच्छे से हूं और मजा आ रहा है। जिसने भी यह कांड किया है। उससे रिक्वेस्ट है कि ऐसी अफवाहें न फैलाएं। भगवान उसको सद्बुद्धि दे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सारे कलाकार तंदुरुस्त हैं, अच्छे से हैं, खुश हैं। हम लोग आगे आने वाले कई सालों तक लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। दिल से ये रिक्वेस्ट है कि ऐसी अफवाह न फैलाएं। 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी मौत की अफवाह उड़ा दी थी। यह पहला मौका नहीं जब किसी सिलेब की मौत की खबर उड़ी हो। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे के कलाकारों की मौत की अफवाहें फैलती रहती हैं।  मुकेश खन्ना, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कई अभिनेताओं के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर उड़ चुकी है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीसोशल मीडियाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब