लाइव न्यूज़ :

दुखद : टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में मिला शव, कुछ दिनों पहले हुई थी सगाई

By अमित कुमार | Updated: December 9, 2020 09:54 IST

कई सीरियल्स में काम कर चुकी तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने अपने होटल के कमरे में आत्महत्या कर लिया। एक्ट्रेस के इस कदम से उनके मंगेतर भी हैरान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल कई ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाकर अपनी जिंदगी को समाप्त कर दिया। टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा का शव चेन्नई के होटल से बरामद किया गया है।पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए साल 2020 किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस साल कई एक्टर और एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की खबरें सामने आती रही है। इस लिस्ट में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा की सुसाइड की खबर सामने आ रही है। 28 साल की वीजे चित्रा का शव एक चेन्नई के एक कमरे में मिला है। 

एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वीजे चित्रा ने ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग पूरी करने के बाद रात को 2:30 बजे अपने होटल के कमरे में वापस आई थीं। उन्होंने कुछ महीने पहले बिजनेसमैन हेमंत से सगाई की थी और वह अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। तमिल इंडस्ट्री में वीजे चित्रा कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 

एक्ट्रेस वीजे चित्रा के मंगेतर हेमंत ने पुलिस को बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं। जब काफी देर तक चित्रा बाहर नहीं निकली तो उन्हें चिंता होने लगी। उन्होंने होटल स्टाफ से डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो  चित्रा का शव लटका हुआ मिला। चित्रा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, इस आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब