लाइव न्यूज़ :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, जानिए कब शुरू होंगे शो के नए एपिसोड

By अमित कुमार | Updated: July 14, 2020 17:20 IST

लॉकडाउन के बाद एक बार फिर शूटिंग पर कलाकारों की वापसी हो रही है। इस बीच 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे13 जुलाई से टीवी के कई धारावाहिकों के नए एपिसोड का प्रसारण किया गया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नए एपिसोड देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

लंबे समय से फैंस का मनोरंजन कर रही टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए अच्छी खबर है। लॉकडाउन के बाद शो की शूटिंग एक बार फिर शुरू कर दी गई है। 13 जुलाई से टीवी के कई धारावाहिकों के नए एपिसोड का प्रसारण किया गया। लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नए एपिसोड देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 

शो के नए एपिसोड्स जल्द ही टेलीकास्ट होने वाले हैं। शो के नए एपिसोड 22 जुलाई से रिलीज होंगे। शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस अपने पसंदीदा शो को देखने के लिए बेताब है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' करीब 12 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रही है। यही वजह है कि इस शो की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। 

शो का प्रोमो किया गया रिलीज

सोनी टीवी के यूट्यूब चैनल पर शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो में बताया गया कि शो के नए एपिसोड्स 22 जुलाई को ऑन एयर किए जाएंगे। इंस्टाग्राम पर शो को लेकर पोस्ट शेयर कर लिखा गया- इंडिया से मिलेगा एक मुस्कुराता हिंदुस्तान, क्योंकि गोकुलधाम सिर्फ नाम ही नहीं पूरा हिंदुस्तान है। शो की शूटिंग बंद होने के बाद से ही फैंस इसे काफी मिस कर रहे थे। 

 

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब