लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तारी की अफवाहों पर मुनमुन दत्ता ने लगाया विराम, कहा- रूटीन पूछताछ के लिए गई थी पुलिस स्टेशन, ढाई घंटे हुई पूछताछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 10, 2022 12:29 IST

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, उन्हें लेकर ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता सुर्खियां बटोर रही हैंउन्हें लेकर ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया हैहालांकि, एक्ट्रेस ने अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है

नई दिल्ली: इन दिनों मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) विवादों के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें कि हाल-फिलहाल में एक्ट्रेस पर दलित सुमदाय के लोगों पर जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगा था, जिसके कारण उनके खिलाफ हरियाणा के हांसी में मामला दर्ज किया है। वहीं, इस मामले को लेकर ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है।

अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान मुनमुन दत्ता ने कहा कि उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि रूटीन पूछताछ के लिए वो पुलिस स्टेशन गई थीं। उन्होंने कहा, "मुझे गिरफ्तार करने वाली अफवाहें सामने आई हैं, जिनको लेकर मैं स्पष्ट कहना चाहती हूं कि मैं नियमित पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन गई थीं और मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है। शुक्रवार को मुझे पूछताछ के लिए जाने से पहले ही कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है। मामले को लेकर हांसी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने  मुझसे ढाई घंटे पूछताछ की है। ओईस दौरान पुलिस अधिकारी बेहद बेहद विनम्र और अच्छे व्यवहार वाले रहे। पुलिस के साथ मैं सहयोग कर रही हूं और आगे भी ऐसा ही होगा।"

बता दें कि छोटे पर्दे के चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मुनमुन दत्ता बबीता जी का किरदार निभाती हैं। पिछले साल 9 मई को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के बारे में एक अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ हरियाणा के हांसी शहर में दलित अधिकार कार्यकर्ता व वकील रजत कल्सन ने 13 मई को एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कराया था। हालांकि, मुनमुन दत्ता इस वीडियो को लेकर अपनी सफाई पेश कर चुकी हैं। उन्होंने इसे लेकर अनुसूचित जाति समाज से माफ़ी भी मांगी थी और कहा था कि उन्हें उस शब्द का मतलब नहीं पता था।

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट