लाइव न्यूज़ :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ हाथी का निधन, मोटापे की वजह से आया हार्ट अटैक!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 9, 2018 13:55 IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 10 साल पूरे करने जा रहा है, इसलिए आज सेट पर इसको लेकर एक मीटिंग भी थी. लेकिन उससे पहले ही ये बुरी खबर आ गई।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जुलाईः सब टीवी के चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हंसराज हाथी का सुपरहिट किरदान निभाने वाले कवि कुमार आजाद का निधन हो गया। जिस समय उनको हार्ट अटैक आया वो छुट्टी पर थे। उन्होंने तबियत का हवाला देते हुए शो के प्रोड्यूसर से आज सेट पर ना आने की बात कही थी। कवि कुमार ने छोटे पर्दे के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उनको असली प्रसिद्धि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ही मिली।

कवि कुमार जेठालाल के खास दोस्त डॉ हाथी का किरदार निभाते थे। वो गोकुलधाम सोसाइटी के ऐसे सदस्य थे जिन्हें हर किसी का भरपूर प्यार मिलता था। उनके डायलॉग खाने-पीने से जुड़े हुए थे। उनका वजन ज्यादा था। माना जा रहा है कि मोटापे की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कवि कुमार ने सोमवार सुबह तबियत का हवाला देते हुए छुट्टी ली थी। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 10 साल पूरे करने जा रहा है, इसलिए आज सेट पर इसको लेकर एक मीटिंग भी थी. लेकिन उससे पहले ही ये बुरी खबर आ गई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट