लाइव न्यूज़ :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एसटी/एससी एक्ट के तहत हुई शिकायत

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 14, 2021 08:16 IST

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबती जी यानी मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हांसी में एफआईआर दर्ज हुई है । मुनमुन के खिलाफ यह मामला किसी जाति विशेष के बारे में टिप्पणी करने पर किया गया है । हालांकि इसके लिए बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी ।

Open in App
ठळक मुद्दे'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआई दर्जमुनमुन के खिलाफ एसटी/ एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें अग्रिम बेल का प्रावधान नहीं है मुनमुन के खिलाफ नेशनल अलायंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने FIR कराई

मुंबई : टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबती जी यानी मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हांसी में एफआईआर दर्ज हुई है । मुनमुन के खिलाफ यह मामला एसटी / एससी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है । एक्ट्रेस पर ये एफआईआर हाल ही में एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी करने को लेकर की गई है ।

अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर नेशनल अलायंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने कराया है। आपको बताते दें कि जिन धाराओं में मुनमुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है , वह सभी धाराएं गैर जमानती हैं और इन धाराओं में अग्रिम जमानत भी नहीं मिलती है ।  

क्या है पूरा मामला 

दरअसल हाल ही में मुनमुन ने अपने एक मेकअप वीडियो में कहा था कि मैं अच्छी दिखना चाहती हूं न कि किसी 'जाति विशेष' की तरह बुरी दिखना चाहती हूं  । मुनमुन ने अपने वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी , जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया । इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गलत माना और उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे ।   

 मुनमुन दत्ता को मांगनी पड़ी थी माफी 

मामले के तूल पकड़ने पर मुनमुन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी । उन्होंने एक नोट में लिखा था,  'यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए । एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है । यह अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था । भाषा की सीमित जानकारी के कारण मुझे उस शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी ।'

 अपनी पोस्ट में मुनमुन ने आगे लिखा था , ' एक बार जब मुझे इस शब्द का मतलब पता चला तो मैंने तुरंत उस भाग को डिलीट कर दिया । मेरे मन में हर जाति, पंथ या लिंग के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत सम्मान है और हमारे समाज या राष्ट्र में उनके योगदान को मैं स्वीकार करती हूं । मैं पूरी ईमानदारी से हर एक व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं , जो शब्दों के उपयोग से अनजाने में आहत हुए हैं और मुझे उसके लिए खेद है ।'

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट