लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे सिद्धार्थ शुक्ला से भिड़ा यह शख्स, कहा- शराब पीकर गाड़ी चलाते हो और फिर गरीब को मारते हो...

By अमित कुमार | Updated: December 12, 2020 13:34 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि सिद्धार्थ अपना बर्थडे का जश्न मना जब वापस लौट रहे तो सड़क पर उनकी किसी से झड़प हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13' में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है। सिद्धार्थ शुक्ला के 40वें जन्मदिन पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सड़क पर किसी से बहस करते दिखाई पड़ रहे हैं।

बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला को कई बार गुस्से में देखा गया था। उनके गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार उनकी बहस शो के होस्ट सलमान खान तक से हो गई थी। आज सिद्धार्थ का जन्मदिन है और उनके बर्थडे पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अपनी बात रख रहा है।

दरअसल, इस शख्स ने सिद्धार्थ शुक्ला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो देर रात की है, जहां कार से सिद्धार्थ शुक्ला पार्टी से वापस लौट रहे हैं। इस दौरान उनकी बहस सड़क पर किसी से हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार देर रात को जब इस घटना को एक शख्स देखता है तो वह इसका वीडियो बना लेता है। शख्स को वीडियो बनाता हुआ देख सिद्धार्थ उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश भी करते हैं। 

वीडियो में तीन लोगों दिखाई पड़ रहे हैं। एक सिद्धार्थ शुक्ला की गाड़ी के पास खड़ा है, जिसका एक्टर ने कॉलर पकड़ा हुआ है। वहीं एक शख्स वीडियो बना रहा है और दूसरा उसके साथ में ही खड़ा है। जो शख्स वीडियो बना रहा है, वह वीडियो में कहता है कि सिद्धार्थ ने शराब पी हुई है और बेवजह गरीब लोगों से उलझ रहे हैं।  कोरोना काल में उन्होंने मास्क तक लगाना जरूरी नहीं समझा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब